Posts

Showing posts from June, 2023

यूपी का मिनी पंजाब कैसे बना लखीमपुर खीरी

Image
यूपी का मिनी पंजाब यदि आप से कहा जाए कि यूपी में सबसे ज्यादा सिख धर्म कहा है तो आप अनुमान लगा रहे होंगे पश्चिमी यूपी में। लेकिन यह जानकर आपको ताज्जुब  होगा कि लखीमपुर खीरी तथा उसके आसपास के तराई क्षेत्र में सिखों की तादाद ज्यादा है इसलिए लखीमपुर खीरी को यूपी का मिनी पंजाब कहा जाता है। तो आइए समझते हैं इन मामलों को-  लखीमपुर खीरी (क्षेत्रफल की दृष्टि से यूपी का सबसे बड़ा जिला)को उत्तर प्रदेश का मिनी पंजाब भी कहा जाता है। 1947 के बंटवारे के समय भारत सरकार ने पाकिस्तान की अलग-अलग जगहों से लाकर इन्हें यहाँ बसाया गया था इसलिए वहां सिखों की तादाद ज्यादा है।  साल 2011 जनगणना के मुताबिक 643500 सिख समुदाय के लोग रहते हैं।लखीमपुर खीरी के अलावा पीलीभीत सीतापुर बहराइच में भी यह निवास करते हैं। बैसाखी,प्रकाश उत्सव, गुरु नानक, जयंती, लोहड़ी इत्यादि त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। गुरूद्वारा कौड़ियाला घाट साहिब यह गुरूद्वारा खीरी जिले के बाबापुर में स्थित है। गुरूद्वारा कौड़ियाला घाट साहिब घाघरा नदी के तट पर स्थित है। माना जाता है कि इस स्थान पर सिखों के प्रथम गुरू, गुरू नानक जी ने...